फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर के फीडर से जोडने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत के चुपलाड़ी, गोरख्यूड़ा और फुलवाड़ी हिस्सों में बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं रहने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं, कुटीर उद्योगों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से उनके गांव की आपूर्ति बागेश्वर नगर के फीडर से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब से बानरी मंडलसेरा में ट्रांसफार्मर बदला गया है, उनके गांवों की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। अनियमितता दूर करने के लिए यूपीसीएल से कई बार शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने आपूर्ति शीघ्र नगर के फीडर से कराने की मांग की है। मांग करने वालों में मोती गिरी गोस्वामी, शेर सिंह मलड़ा, चंदन सिंह, मोहननाथ, लक्ष्मण सिंह, पान गिरी, धनंजय बोरा, नारायण गिरी और चंचल गिरी आदि शामिल हैं। इधर, संयुक्त जन कल्याण समिति के सचिव हीरा सिंह टाकुली ने डीएम को लिखे पत्र में मंडलसेरा ग्राम पंचायत में बिजली की आपूर्ति सुचारु रखने के लिए यूपीसीएल को सख्त निर्देश देने की मांग की है। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि मौका मुआयना करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें