कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने देहरादून जाकर मुुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। दून से लौटकर नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने बताया कि उन्होंने सीएम से नगर पंचायत के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए पूर्व में तैयार 1.37 करोड़ रुपये की डीपीआर, रैन बसेरा के लिए बनी 89.40 लाख रुपये की डीपीआर को शीघ्र वित्तीय मंजूरी देने, नगर क्षेत्र के लिए सिंचाई पंपिंग योजना को मंजूर करने और अधिशासी अधिकारी की शीघ्र तैनाती की मांग की। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।