फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के 12134 वरिष्ठ नागरिकों ने लगवाया मंगल टीका

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दूसरे चरण में आम नागरिकों का टीकाकरण जारी है। 60 वर्ष से अधिक और 45 से 60 वर्ष के बीच के गंभीर रोगियों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिले में अब तक 12134 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया जा चुका है। दूसरे प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिले में स्टेजिंग ऐरिया को भी संचालित कर दिया गया है। स्टेजिंग एरिया में बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आम नागरिकों का टीकाकरण जारी है। आम लोगों का टीकाकरण अब तक सफल रहा है। टीका लगने के बाद किसी को परेशानी नहीं हुई है। केंद्रों में टीकाकरण प्रक्रिया के अनुरूप टीके लगाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले लोगों को दूसरी डोज भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बागेश्वर जिला अस्पताल, तहसील कार्यालय बागेश्वर, सीएचसी बैजनाथ, कपकोट, कांडा, पीएचसी कांधार, बनलेख, सनिउडियार, काफलीगैर, पालड़िछिना, शामा, राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय जलमानी, कमेड़ी देवी, उधमस्थल, रवाईंखाल आदि जगहों पर बनाए गए टीकाकरण केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें