बागेश्वर। पुलिस ने होटल में शराब पिलाने पर संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है।
पुलिस का होटल, रेस्टोरेंट की आड़ में शराब परोसने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस ने श्रीनौला धारे के समीप से एक होटल में छापामारी की।
होटल संचालक गणेश राम पुत्र दौलत राम निवासी बानरी मंडलसेरा 50 रुपये प्रति पैग के हिसाब से खाना खाने आए ग्राहकों को शराब पिला रहा था। पुलिस ने उसके होटल से शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 के तहत केस दर्ज किया है। ब्यूरो