फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वैराली में पिकप से अवैध ढंग से ले जाई जा रही चार भैंसें पकडीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने पिकप में अवैध ढंग से ले जाई जा रही चार भैंसों को पकड़ा है। पिकप चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता एक्ट में केस दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस शुक्रवार की देर रात गश्त कर रही थी। एसआई त्रिवेणी प्रसाद की टीम गैरेछीना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच क्वैराली के समीप क्वैराली से एक पिकप संख्या यूके 02 सीए 0043 आती दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए पिकप चालक को रोकने की कोशिश की। इस पर पिकप चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चालक का पीछा किया लेकिन हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पिकप की तलाशी लेने पर चार भैंसें मिली। पुलिस ने चारों भैंसों को एक पशुपालक को सौंप दिया है। जब तक वाहन और भैंसों का स्वामी नहीं मिलता है तब तक भैंसें इसी के पास रहेंगी। इधर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल तिलक राम वर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ पशु का मुकदमा दर्ज कर वाहन स्वामी के नाम, पता जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें