फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण से कम पर न होगा समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। जन चेतना मंच के बैनर तले मुनार-गांसी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का मुनार में चल रहा क्रमिक अनशन सोमवार दसवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि सड़क निर्माण से कम पर कोई समझौता नहीं होगा।
विज्ञापन


शांतिपूर्वक चल रहे आंदोलन को तोड़ने का प्रयास किया तो संघर्ष और भी तेज कर दिया जाएगा। सोमवार को अनशन में मादो सिंह, गोविंद सिंह और हीरा सिंह बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा गांव के लिए मंजूर सड़क का निर्माण न शुरू न होने से हर कोई परेशान है।

विकास की गाड़ी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। मंच के अध्यक्ष प्रताप सिंह टाकुली की अध्यक्षता और गोविंद गस्याल के संचालन में हुई सभा में वहां मोहन सिंह, नीमा देवी, भूपेंद्र सिंह, मादो सिंह, चंपा, खष्टी, भागुली और तितली देवी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें