फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सभा निर्वाचन को कार्मिकों की सूची दें विभाग: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने लोक सभा निर्वाचन के लिए कार्मिकों की सूची जल्द मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित प्रारूप में 20 जनवरी तक सूची देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्यालयाध्यक्ष यह भी सुनिश्चित करें कि उनके अधीन कार्यरत किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का नाम दूसरे कार्यालय द्वारा न भेजा जाय। कर्मचारियों की सूची में कोई गलती होने अथवा अपूर्ण व असत्य सूचना भेजने पर कार्यालयाध्यक्ष पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सूची प्रेषित करने के बाद भविष्य में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी के स्थानांतरण, पदोन्नति आदि की सूचना तत्काल प्रेषित करने का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व संबंधित कार्यालय अध्यक्ष का होगा। सभी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि निर्वाचन एक अति महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य है तथा निर्वाचन कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें