फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा आर्थिक विकास की मूलभूत आवश्यकता है: सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण उरेडा की ओर से ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर हुई गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी हरीश चंद्र सिंह रावत ने कहा ऊर्जा आर्थिक विकास की मूलभूत आवश्यकता है। इसके संरक्षण के लिए ऊर्जा के अन्य स्रोतों का अधिक उपयोग कर बिजली की बचत करनी होगी ताकि कल कारखानों में ऊर्जा का समुचित उपयोग हो सके। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

डायट सभागार में हुई इस गोष्ठी में सीईओ रावत ने कहा कि आज ऊर्जा की खपत भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों, कृषि, उद्योग, परिवहन, घरेलू और वाणिज्यिक आदि में बढ़ती जा रही है। डायट के प्रवक्ता के पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के माध्यम से संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की। संचालन करते हुए जीआईसी के वरिष्ठ प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने अक्षय ऊर्जा स्रोत में विकासशील देशों की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की असीम संभावना है। इस मौके पर भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दो हजार, पांच और एक हजार रुपये भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. बीडी पांडे ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डायट के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला, उरेडा के परियोजना अधिकारी रॉकी कुमार, प्रवक्ता प्रमोद तेवाड़ी, जेई मनोज बजेठा, माया शंकर मिश्रा, धीरेंद्र पाठक, प्रेम प्रकाश उपाध्याय, मोहन धामी, राजेश आगरी, सुरेश आगरी, राजीव निगम और सुुरेश थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें