फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्ती घटना कही सीबीआई जांच और प्रभावितों को मुआवजा दो

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। विषाक्त भोजन खाने से प्रभावित बास्ती और सनगाड़ गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने डीएम ने घटना की शीघ्र सीबीआई से जांच कराने, घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और प्रभावितों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बास्ती के ग्रामीणों ने कहा है कि गत 29 नवंबर को गांव में गडेरा से आई बारात में विषाक्त भोजन खाने से 360 लोग बीमार पड़ गए। जिनका विभिन्न अस्पतालों में उपचार हुआ। इस घटना में दो बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई थी। कहा कि घटना के कारणों का आज तक सही सही पता नहीं चल सका है। उन्होंने डीएम से घटना की शीघ्र सीबीआई से जांच होनी जरूरी है। मृतकों के परिजनों और प्रभावितों को अधिक से अधिक मुआवजा भी आज नहीं मिल सका है। उन्होंने डीएम से घटना की सीबीआई से जांच और प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने के लिए प्रभावी कार्यवाई करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बास्ती की प्रधान दीपा देवी, सनगाड़ आनुली देवी, देवेंद्र सिंह महर, भवानी देवी, जीत सिंह, महिपाल सिंह, कविता, निर्मला, मोहन सिंह, जोहार सिंह, दीपा देवी, खड़क सिंह नरेंद्र सिंह, नीमा, हयात सिंह,प्रताप सिंह, रजनी देवी, तेज सिंह, महिपाल सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन


फोटो....बीजीएस 11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें