फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुओं ने दुत्कारा तो उफनती सरयू में कूदी बूढ़ी सास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। घर में बहुओं से परेशान होकर बूढ़ी सास ने मंगलवार को सरयू नदी में कूदकर जान देने कोशिश की। गनीमत रही कि जल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उफनती नदी से वृद्धा को बाहर निकाल लिया। घायलावस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


निकटवर्ती ग्राम भिटालगांव की 70 वर्षीय महिला सरुली देवी पत्नी स्व. रतन सिंह ने बागनाथ मंदिर के पास उफनती सरयू नदी में छलांग लगा दी। आस पास के लोगों ने देखा तो महिला को बचाने की कोशिश की। पास ही में खड़े जल पुलिस सिपाहियों ने उफनती नदी में कूदकर डूबती महिला बचा लिया। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। महिला की हालत खतरे से बाहर है।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी दो बहू हैं मगर दोनों उससे बात तक नहीं करतीं। कहा कि उम्र के इस पड़ाव में उनके इस रवैये से उन्हें ठेस पहुंचती है। कहा कि जीने की कोई तमन्ना नहीं बची। जिंदगी से तंग आकर यह कदम उठाया। महिला को बचाने वालों में जल पुलिस के कांस्टेबल राम बहादुर, महेश राम, भगवत सिंह, कुंदन सिंह, आपदा के दिनेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें