बागेश्वर। सवाल संगठन ऐतिहासिक कुली बेगार का शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा। इस आयोजन के जरिए कुली बेगार क्रांति की अलख जगाने वाले बागेश्वर के इतिहास को याद किया जाएगा। संगठन की बैठक में आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।
संगठन ने शताब्दी वर्ष समारोह में अन्य संगठनों और नागरिकों से भी शामिल होने की अपील की है। इस दौरान संगठन अध्यक्ष रमेश पांडे, कृषक, सुमित्रा पांडे, केदार सिंह, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह किमौली, मनोज पांडे, योगेश पांडे आदि थे।