फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद मिला डीआईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले को डेढ़ साल इंतजार के बाद सूचना अधिकारी मिला है। अभी तक यह पद रिक्त चल रहा था। बृहस्पतिवार को जिला सूचना अधिकारी डॉ. तन्नू मित्तल ने यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सूचना विभाग में भर्ती के बाद डॉ. मित्तल की यह पहली नियुक्ति है।
विज्ञापन


वह हरिद्वार जिले के रुड़की की रहने वाली हैं। बता दें कि दिसंबर 2016 में तत्कालीन जिला सूचना अधिकारी दीपा जोशी की सेवानिवृत्ति के बाद यह पद खाली चल रहा था। मीडिया कर्मियों ने नवनियुक्त जिला सूचना अधिकारी का स्वागत किया। डॉ. मित्तल ने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें