फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइंका देवतोली की क्षतिग्रस्त पानी की लाइन में चला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सोमवार को जल संस्थान ने पिछले दिनों सड़क निर्माण से क्षतिग्रस्त राइंका देवतोली, प्राइमरी स्कूल और आसपास के इलाके को पानी सपलाई करने वाली लाइन ठीक कर दी है। नलों में पानी की धार आने से सभी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह खातीगांव-देवतोली-नरगोली-बेड़ीनाग सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से राइंका देवतोली के लिए बनी पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसी लाइन से प्राइमरी पाठशाला और पांच सात परिवार भी लाभांवित होते हैं। लाइन के क्षतिग्रस्त होने से जहां बच्चों और ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

अमर उजाला ने इस मामले में रविवार के अंक में विस्तार से खबर प्रकाशित की थाी, जिसके बाद जल संस्थान ने सोमवार को लाइन दुरुस्त कर दी। नलों में पानी आने पर जैमेती देवी, हरीश डसीला, विनोद डसीला मन मोहन भौर्याल, नारायण डसीला, नरेंद्र भौर्याल, पुष्कर राम आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें