फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के साथ ही आपातकालीन सेवा का बहिष्कार भी शुरू

विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। फरवरी से वेतन न मिलने से ओपीडी का बहिष्कार कर रहे पीपीपी मोड में संचालित सीएचसी के डॉक्टरों और कर्मियों ने सोमवार से आपातकालीन सेवा देनी भी बंद कर दी हैं।। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बहिष्कार से निपटने के लिए वहां चार डॉक्टर और अन्य कर्मी तैनात किए हैं। एक्सरे, खून समेत अन्य जांचों के कोई इंतजाम न होने से रोगियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए कर्मियों ने वेतन न मिलने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का का ऐलान किया है।
विज्ञापन


सोमवार को सीएचसी परिसर में हुई सभा में पीपीडी मोड में संचालित अस्पताल के कर्मियों ने कहा 13 मई को अस्पताल से शील नर्सिंग होम का पीपीपी मोड का अनुबंध समाप्त हो रहा है, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें फरवरी से वेतन नहीं दिया है। धरना प्रदर्शन में हिमानी देव, उषा तड़ागी, लता आर्या, सबिता पांडे, ललिता, प्रवीण ऐठानी, हरिओम उपाध्याय, हरीश भट्ट, लता आर्या, ज्योति पांडे, नीरज पांडे, विनीता बिष्ट, ललित गोस्वामी, योगेश्वरी पांडे आदि थे। इधर सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने बताया कि अस्पताल में विभाग की ओर से सोमवार को चार डॉक्टर, एक जीएनएम, एक पर्यावरण मित्र, वार्ड आया तैनात कर दी गई है। अस्पताल में ओपीडी, आपातकालीन सेवा सुचारु रूप से चल रही हैं। अस्पताल की अन्य जरूरतों को शीघ्र पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें