फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओ हिमा कांछू त्यर जलेबी डाब...

विज्ञापन
विज्ञापन
धरमघर (बागेश्वर)। धरमघर कस्बे में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव की पहली शाम प्रह्लाद मेहरा एंड पार्टी के नाम रही। मेहरा के गीत ओ हिमा कांछू तेरा जलेबी डाब...में दर्शक ठुमके लगाने लगे। महोत्सव का लुत्फ उठाने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार शाम जन जागृति कला सांस्कृतिक मंच बिंदुखत्ता के बैनर तले आए स्टार लोक कलाकार प्रह्लाद मेहरा ने पहाड़ की चेली लै कब नी खाया द्वि र्वाटा सुख लै..., मेरि गोपुली मेरि च्यांपणी और लैन तुकड़ी घुमुलै...समेत एक से बढ़कर एक गीतों का गायन किया। कुमाऊं उत्थान सांस्कृतिक मंच खर्क टम्टा की टीम ने दैणा होया खोली का गणेश हो..., कलाकार वंदना मठपाल ने एकल गीत मैं घास कांटूला तू पुवा बांधली..., चंपा देवी ने झोड़ा चांची सरकारी जंगला लछीमा बांज...समेत कई अन्य गीतों का गायन किया।

राइंका सनगाड़, कार्कीनगर, गुरूकुल पब्लिक स्कूल धरमघर, द वीकन स्कूल धरमघर, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, एशियन अकेडमी चौकोड़ी हिमालया पब्लिक स्कूल चौकोड़ी और राजकीय प्राइमरी विद्यालय धरमघर के बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहां मुख्य अतिथि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अजेंद्र चौधरी, कमेटी के अध्यक्ष गोकुल पंचपाल, व्यवस्थापक किशन राठौर, सचिव केदार महर, कोषाध्यक्ष चेतन धर्मशक्तू, संजय कुमार, कृपाल सिंह, विक्रम वर्मा, प्रकाश मेहता, महेश पाठक आदि थे।
विज्ञापन


क्रॉस कंट्री रेस में दौड़े धावक
धरमघर महोत्सव में बृहस्पतिवार सुबह क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ, जिसमें जूनियर बालक वर्ग में विमल उपाध्याय प्रथम, सूरज सिंह द्वितीय, अखिलेश कार्की तृतीय रहे। बालिका में मोनिका जोशी, निशा जोशी, ज्योति जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे जबकि बालक सीनियर वर्ग में पवन कुमार, भगवान सिंह, मनीष मेहता क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें