फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी में गिरा चावल की बोरियों से लदा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। चावल की बोरियों से लदा ट्रक सरयू नदी में गिर गया। पानी में भीगने से लगभग 30 बोरी चावल बर्बाद हो गया। घटना उस समय हुई जब चालक वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर टायर में ओट लगाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार को ट्रक (यूके 04सीए 1815) पूर्ति विभाग का चावल लेकर कपकोट की ओर आ रहा था। ट्रक में 90 बोरी चावल लदा था। आरएफसी गोदाम से दो किमी पहले खीरगंगा पुल के पास चालक ने ट्रक को सड़क किनारे रोका।

जब वह ट्रक से उतरकर पिछले टॉयर में ओट लगाने के लिए लकड़ी का गुटका ले जाने लगा तभी ट्रक एकाएक पीछे की ओर सरकने के बाद सीधे नदी में गिर गया। वाहन के सरयू नदी में गिरने से लगभग 30 बोरी चावल पानी में भीगकर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते पूर्ति विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गोदाम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह धामी ने बताया कि भीगने से 30 हजार रुपये मूल्य से अधिक का चावल बरबाद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें