फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग साधकों को नशा मुक्ति के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के चौरा, पलसों और डुंगरी चौरा गांवों में पांच दिनी निशुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया गया और अष्टांग योग के पालन से नशा मुक्त रहने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति की ओर से पलसों में आयोजित शिविर की शुरुआत वैदिक मंत्रों के साथ हुई। योगाचार्य कमलेश ने साधकों को कर्मेंद्रियों, ज्ञानेंद्रियों, मन, बुद्धि, आत्मा और सात्विक कर्मों के साथ ही कर्मफल के सिद्धांत की जानकारी दी।

योगिक जोगिंग और सूर्य नमस्कार के अभ्यास कराए गए। योग साधकों को जड़ी-बूटी एवं घरेलू उपचार के बारे में भी बताया गया। योग शिक्षक केवलानंद योगी, हरीश बिष्ट, नेहा भरड़ा ने योग शिविरों में साधकों को प्रशिक्षण दिया। वहां राजेंद्र गोस्वामी, दीपक गोस्वामी, राम सिंह, दीवान सिंह, रिया गढ़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें