बागेश्वर। रामलीला कमेटी की बैठक में नंदा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई। महोत्सव को भव्य बनाने के लिए सांस्कृतिक कलाकारों और स्कूली बच्चों के साथ ही छोलिया नर्तकों को बुलाने का निर्णय लिया गया।
कमेटी अध्यक्ष महेश पंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कमेटी का विस्तार भी किया गया। मनोज लोहनी को उपसचिव, रचित साह उप व्यवस्थापक, बालीराम उप कोषाध्यक्ष बनाए गए। कार्यकारिणी के विस्तार के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि इस वर्ष नंदा महोत्सव को भव्य रूप दिया जाएगा। रामलीला की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने बताया कि रामलीला के पात्रों को अभिनय का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। कमेटी के सचिव पुनीत साह के संचालन में आयोजित बैठक में संरक्षक शंकर लाल साह, पंकज पांडे, कमला भैंसोड़ा, चंद्रा उपाध्याय, गोपाल बोरा, गुलशन कक्कड़, नवीन लाल साह, पूर्व अध्यक्ष पूरन पालनी, कंचन साह, ईश्वर पांडेय, दीप साह, अनिल साह, सुरेंद्र सिंह, कौशल उपाध्यय, प्रेम राम आदि उपस्थित थे।