बागेश्वर। इंटर कालेज कमेड़ीदेवी में खुले में शौच से आजादी सप्ताह के तहत निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में नीरज कुमार, चित्रकला में सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य हरीश चंद्र कांडपाल ने छात्र-छात्राओं को सफाई का महत्व बताया। उन्होंने बच्चों से साफ पानी का उपयोग करने, वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रवक्ता कुंदन लाल, ललित मोहन, कौस्तुभानंद, बसंत जोशी, सुरेश सिंह, रेखा जोशी, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित थे।