बागेश्वर। कांग्रेस के युवा नेता हरीश रावत को युवा कांग्रेस का स्टेट मीडिया कोआर्डिनेटर बनाया गया है। रावत काफलीगैर तहसील के रैखोली धूराफाट के रहने वाले हैं। उन्होंने 2017 के विधान सभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की थी।
15 फरवरी को दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष केसी यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने साक्षात्कार लिया था। इधर 21 फरवरी को जारी सूची में रावत को स्टेट कोआर्डिनेटर बनाया गया है।
रावत के चयन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, आनंद रावत, जिपं अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, ललित फर्स्वाण, रास सांसद प्रदीप टम्टा आदि ने खुशी जताई है।