बागेश्वर कालेज गेट पर आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
शहर में चार नये बार खोले जाने के विरोध में एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) ने आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका। उन्होंने शहर के युवाओं को नशा नहीं रोजगार देने की मांग की।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता कठायतबाड़ा स्थित बीडी पांडे कालेज पहुंचे। यहां उन्होंने कालेज गेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कांग्रेसियों ने कहा कि बाबा बागनाथ की पवित्र नगरी को नशे में धकेलने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि शहर में पहले से ही पांच बियर बार है, अब चार नये बार को खोलने की अनुमति दी गई है जो कि सरासर गलत है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आबकारी मंत्री प्रकाश पंत का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में प्रकाश वाच्छमी, रवि कोश्यारी, सूरज, देवेंद्र महरा, दर्शन हरड़िया, अक्षत टाकुली आदि मौजूद थे।