फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे के बाद भी शुरू नहीं हो सका सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कांडा(बागेश्वर)। कांडा तहसील के अंतर्गत ग्राम बांझ झिरौटी के लिए स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर उनकी उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि कांडा- रावतसेरा मोटर के किमी पांच कोटपातल से स्वीकृत भदौरा- बांझझिरौटी मोटर मार्ग स्वीकृत किया गया था। कई साल तक वन भूमि हस्तांतरण के कारण मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका, लेकिन अब वन भूमि हस्तांतरण कार्य भी संपन्न हो चुका है उसके बाद भी मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने लोनिवि पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। बताया कि कई बार लोनिवि को सूचित करने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण भगवान भंडारी, राजेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, रमी राम, हरीश राम, रेखा देवी, लक्ष्मण सिंह, भवान सिंह ने शीघ्र सड़क का निर्माण करने की मांग की है। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमपी शर्मा ने बताया सड़क स्वीकृत है, जल्द ही टेंडर आमंत्रित कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें