फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली लाइन पर पेड़ गिरा, 40 गांव अंधेरे में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 33 हजार केवीए की थल-नाचनी-शामा बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे कपकोट तहसील क्षेत्र के 40 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में जुट गया है।
विज्ञापन


मंगलवार रात खराब मौसम के दौरान तेज हवाएं चलने से एक पेड़ टूटकर 33 हजार केवीए की लाइन पर गिर गया। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। ग्रिड से जुड़ी मेन लाइन के ध्वस्त होने से शामा, भनार, लीती, गोगिना,चुचेर सहित 40 गांवों की आपूर्ति ठप है। विद्युत विभाग के ईई भास्कर पांडेय ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल होने की बात कही है।

इधर, खराब मौसम के दौरान बिजली की लाइन में खराबी आने से मंगलवार रात को खरही, हरसीला, कमेड़ीदेवी, कपकोट, रवाईंखाल आदि इलाकों की बिजली गुल हो गई। विभाग ने लाइनों में आई गड़बड़ी को दुरुस्त कर सुबह नौ बजे आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें