कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत के भराड़ी बाजार में होटलों और घरों के गंदे पानी के निकास के ठोस इंतजाम नहीं हैं। वर्षों पूर्व बनी नाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गंदे पानी का निकास नहीं होने के कारण उसमें से बदबू आ रही है। जिससे व्यापारियों और राहगीरों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने लोनिवि से बाजार में पक्की नाली का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
नगर पंचायत की प्रमुख बाजार भराड़ी में लोनिवि ने वर्षों पूर्व होटलों, घरों और बरसात के पानी के निकास के लिए नाली का निर्माण किया था। जो अब जगह-जगह टूट चुकी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि उन्होंने लोनिवि से नाली निर्माण के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ब्यूरो