बागेश्वर। रिटायर्ड आनरेरी कैप्टन रतन सिंह देव कपकोट के सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें भर्ती से संबंधित जरूरी टिप्स देंगे। कैप्टन देव ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश नौजवान प्रशिक्षण के अभाव में सेना में भर्ती नहीं हो पाते हैं।
अधिकांश युवाओं को फिजिकल प्रेक्टिस तो चयनित कुछ युवाओं को मेडिकल या फिर लिखित परीक्षा से बाहर होना पड़ता है। इससे ज्यादातर गरीब युवक निराश हो जाते हैं।
इसी को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को फिजिकल और लिखित परीक्षा के टिप्स देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि कपकोट के केदारेश्वर मैदान में 10 नवंबर से युवाओं को सेना भर्ती से संबंधित टिप्स दिए जाएंगे।