फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नदीगांव में तेंदुए की दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तीन दिन पूर्व तहसील रोड पर एक बछड़े को निवाला बना लेने वाला तेंदुए नदीगांव से एक घर से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। तेंदुए के लगातार शहरी क्षेत्र में धमकने से नगरवासी भयभीत हैं।
विज्ञापन


शहर में एक साल से लगातार तेंदुए नजर आ रहे हैं। तेंदुए कभी दिनदहाड़े आबादी में घुस रहे हैं तो कभी रात में गलियों में घूमते नजर आ रहे हैं। पिछले दो-तीन महीनों से कफलखेत और मजियाखेत में नजर आ रहा तेंदुआ अब नदीगांव भी पहुंच गया है।

लगातार दो दिनों से शाम को नदीगांव को जाने वाली सड़क में तेंदुआ देखा गया गया। शनिवार की शाम को इस तेंदुए ने में पहले गोठ में बंधी बकरी पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद वह एक घर से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें