फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने धान की कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम रंजना ने रविवार को अडोली गांव में धान की कटाई के प्रयोगों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि अब सभी क्रॉप कटिंग प्रयोग सीसीई एग्री ऐप से होंगे। इससे किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा। डीएम ने किसानों को दलहन, अदरक, हल्दी आदि फसलें बोने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन फसलों को बोने से आजीविका के संसाधनों में बढ़ोतरी होने के साथ ही जंगली जानवर भी कम नुकसान पहुंचाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और निराकरण का आश्वासन दिया। यहां पर एसडीएम श्याम सिंह राणा, अपरा सांख्यिकी अधिकारी पीसी बड़सीलिया, राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सिंह राठौर, कृषक मान सिंह, ग्राम प्रधान राजेश कुमार टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें