फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के प्रेरकों को 16 माह से मानदेय नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में कार्यरत प्रेरकों को 16 महीनों से मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते प्रेरक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। प्रेरकों ने शीघ्र मानदेय का भुगतान करने और मानदेय 15 हजार रुपये करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को हुई बैठक में प्रेरकों ने कहा कि लंबे समय से मानदेय नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश प्रेरक कर्ज लेकर घर चला रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि इसी तरह से उनकी उपेक्षा की गई तो इसके खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष शांति धपोला, हरीश रावत, आशा आर्या, रमेश चंद्र, बहादुर सिंह, नीमा जोशी, नवीन चंद्र, गरुड़ ब्लाक अध्यक्ष सुशीला बिष्ट, बागेश्वर ब्लाक अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा आदि प्रेरक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें