फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार केवी लाइन की चपेट में आकर लाइनमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। देवलचौरा क्षेत्र में 11 केवी की लाइन ठीक करने के दौरान करंटर लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। शटडाउन लेने के बाद भी हाइटेंशन लाइन में करंट कैसे दौड़ा यह विभागीय अधिकारियों के लिए भी बड़ा सवाल बना हुआ है। राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को कपकोट को जाने वाली 11 केवी की बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया था। विद्युत विभाग में तैनात लाइनमैन देवलचौरा निवासी प्रेम सिंह (52) पुत्र खीम सिंह शाम चार बजे शटडाउन लेकर पोल पर चढ़े। इसी समय लाइन में करंट दौड़ने से लाइनमैन की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के ईई भास्कर पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे की सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया। मृतक प्रेम सिंह के तीन बच्चे हैं। उनकी मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

इधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रेम सिंह शटडाउन लेने के बाद ही पोल पर चढ़े थे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर वह पोल पर चढ़े थे, उसके कुछ ही दूरी पर 11 केवी लाइन के ऊपर से 33 केवी की लाइन गुजरती है। इससे भी तारों में करंट दौड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऊर्जा निगम के जेई अजय जोशी ने बताया कि शटडाउन के बाद भी कैसे करंट दौड़ा, इसके कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें