फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं बांटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजकीय प्राइमरी स्कूल खोलीखेत जाकर बच्चों के स्वास्थ की जांच की। डॉक्टरों ने बच्चों को दवाएं भी बांटी। प्राइमरी स्कूल खोलीखेत में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम में शामिल डॉ. भूपेंद्र गंगवार ने बच्चों से पानी उबालकर पीने, कटे फल और बासी भोजन कतई नहीं खाने और शौच के बाद हाथ साबुन से अवश्य धोने को कहा। उन्होंने बच्चों को खसरा और रुबेला वायरस से होने वाले रोगों के लक्षण और बचाव की भी जानकारी दी। संचालन विपिन चंद्र पांडे ने किया। इस दौरान भवानी बड़ती, रमेश सिंह गढ़िया, बसंती देवी, सहायक अध्यापिका हेमा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें