फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 27 दिन में 1106 सैलानियों ने की ग्लेशियरों की सैर

Tue, 12 May 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्लेशियरों की सैर शुरू होने के बाद से निरंतर देसी और विदेशी सैलानियों के आने का सिलसिला जारी है। विगत 27 दिन में 1106 पर्यटक कपकोट के ग्लेशियर और अन्य ट्रैकिंग रूटों की सैर कर चुके हैं। सैलानियों के लिए हिचौड़ी और जैकुनी के टूरिज़्म केंद्रों में पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

15 अप्रैल को पिंडारी और सुंदरढूंगा ग्लेशियरों के ट्रैक रूट रोमांच के शौकीनों के लिए खुल जाते हैं। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले दस दिनों में 516 देसी-विदेशी पर्यटकों ने ग्लेशियरों की सैर की थी। इनमें 317 पुरुष, 146 महिला देसी और 13 पुरुष, 40 महिलाएं विदेशी शामिल थे। पिछले 12 दिनों में 590 देसी-विदेशी सैलानियों का पंजीकरण केंद्रों में हुआ है। रेंजर डौली डोभाल के नेतृत्व में छह सदस्यीय दल ने भी पिंडारी ट्रैक रूट का निरीक्षण किया।
दल ने पर्यटकों के साथ मिलकर रूट की सफाई की। जीरो पॉइंट से खाती तक 25 किलोग्राम प्लास्टिक कूड़ा एकत्र कर अपने साथ लाए। रेंजर डोभाल ने बताया कि भ्रमण के दौरान सभी सैलानियों को ग्लेशियरों की स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को प्रेरित किया गया। प्रकृति को नुकसान पहुंचाए बिना यहां की सुंदरता का लुत्फ उठाने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें