गरुड़ में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) कटने से बागेश्वर जिले में बीएसएनएल की मोबाइल, लैंडलाइन फोन सेवा 11 घंटे ठप रही। मंगलवार की रात नौ बजे से ध्वस्त संचार सेवा बुधवार की सुबह आठ बजे दुरुस्त हुई। इस दौरान उपभोक्ताओं का संपर्क दुनिया से कटा रहा। उपभोक्ता इंटरनेट सेवाओं से भी महरूम रहे।
निगम के जेटीओ फराज खान ने बताया कि गरुड़ में जेसीबी से ओएफसी कटने से मंगलवार की रात करीब नौ बजे बीएसएनएल नेटवर्क ठप हो गया था। निगम की ओर से इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। बुधवार की सुबह फाल्ट ढूंढने के बाद केबल को जोड़ा गया। तभी संचार सेवा बहाल हो सकी है।