फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 में फिर गूंजी किलकारी

विज्ञापन
बागेश्वर से अल्मोड़ा ले जाते समय एंबुलेंस में जन्मा शिशु। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आपात सेवा 108 एक बार फिर वरदान साबित हुई है। जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर गर्भवती महिला को अल्मोड़ा ले जाते समय वहां पहुंचने से पहले ही 108 कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव करा जच्चा-बच्चा की जान बचाई।
विज्ञापन

नदीगांव निवासी नारायण सिंह की पत्नी रेनू देवी (22) को शनिवार रात प्रसव पीड़ा हुई। रविवार तड़के परिजन उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर बता महिला अस्पताल अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस तड़के 3:30 बजे महिला को लेकर अल्मोड़ा के लिए रवाना हुई लेकिन सुबह 6:40 बजे अल्मोड़ा से 12 किमी पहले सिरकोट के पास महिला की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी कृष्णा सनवाल और चालक महेंद्र नाथ ने एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर सुरक्षित प्रसव करवा दिया। महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। इसके लिए रेनू के परिजनों ने 108 कर्मियों का आभार व्यक्त किया। 108 सेवा के जिला समन्वयक भाष्कर शर्मा ने बताया कि एक मई 2019 से 108 सेवा का नया अनुबंध हुआ है। तब से जिले की 108 एंबुलेंस में 28 बच्चों का जन्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें