फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। रविवार की शाम को एक बार फिर जिले के तमाम हिस्सों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी हुई। बारिश, बर्फबारी से तीखी हवाओं का जोर रहा। बारिश से सरयू के साथ ही गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। रविवार शाम को एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। कपकोट, कांडा समेत तमाम इलाकों में बारिश हुई। हिमालयी क्षेत्र से सटे खातीगांव, बदियाकोट, कीमू आदि में हल्की बर्फबारी हुई। बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हो गई है। बारिश, बर्फबारी से मार्च के महीने में भी कड़ाके की ठंड झेलने पड़ रही है। रविवार शाम को आसमान में निकले इंद्रधनुष का भी बेहतरीन नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें