फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने सरयू नदी किनारे बन रहे चेंजिंग रुम और सिटिंग हट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका का सरयू नदी किनारे महिला चेंजिंग रूम और सिटिंग हट बनने का काम तेज हो गया है। वहीं पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने काम का निरीक्षण किया। एक सिटिंग बेंच मानकों के अनुसार न बनने पर उसे दोबारा से बनाने को कहा है।
विज्ञापन


नगर पालिका सरयू नदी किनारे तट पर पर्यटकों के बैठने के लिए करीब पौने दो लाख रुपये की लागत से चार सिटिंग हट बना रही हैं। इस हट में चार लोगों के बैठने के लिए बेंच बनेंगे। निविदा के बाद ठेकेदार ने काम शुरू कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने सिटिंग हट का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला चेंजिंग रूम में मानकों के अनुसार काम करने को कहा। इस बीच एक सिटिंग बेंच उन्हें मानकों के अनुसार नहीं मिली इस पर उन्होंने बेंच तोड़कर नई बनाने को कहा है। साथ ही ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि सिटिंग हट का निर्माण मानकों के अनुसार हो और काम में लापरवाही न बरती जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें