फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर आशाओं का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। आशा को कर्मचारी का दर्जा देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन


आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम आरसी तिवारी को उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों के अनुरूप आशा को कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम मासिक वेतन 18 हजार रुपये करने, नियमित कर्मचारी बनाने, पेंशन, निशुल्क चिकित्सा, बीमा आदि की सुविधा देने की मांग की।

इस बाबत उन्होंने एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। वहां सीमा खान, मुन्नी देवी, अनीता, गीता, सरस्वती आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें