फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदियाकोट में खुला ग्राहक सेवा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के उच्च हिमालयी क्षेत्र के बदियाकोट गांव में एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र सीएसपी खुल गई है। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम और जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि सुदूरवर्ती गांव में स्थापित यह सेवा ग्रामीणों के लिए रामबाण साबित होगा।
विज्ञापन


केंद्र के प्रबंधक सुंदर दानू ने बताया कि इस केंद्र में बी सैट लगा है। सेटेलाइट के जरिए ग्रामीण ऑन लाइन आधार नंबर मोबाइल नंबर से लिंककर 20 हजार रुपया प्रतिदिन जमा और निकाल सकते हैं। कार्ड आधारित सभी किस्म के लेनदेन, फंड ट्रांस्फर, ऋण जमा, पेंशन योजना के खाते भी खुलेंगे। केंद्र में बिजली का बिल, मनरेगा का भुगतान, वृद्धा, विधवा पेंशन समेत सभी बैंकिंग सेवा मिलेंगी।

केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ पिंडरघाटी के अलावा क्षेत्र के अन्य गांवों को भी जल्द मिलेगा। इस दौरान प्रधान केदार दानू ने अतिथियों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रा.स्वा. केंद्र, एएनएम सेंटर, राइंका, प्राइमरी स्कूल और पंचायत घर के लिए डस्टबिन वितरित करवाए। वहां ग्राम प्रधान हरूली आर्या, उप प्रधान शिव सिंह दानू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चंदन दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें