बागेश्वर। मेरा गांव, मेरी सड़क योजना के तहत जिले में दो मोटर मार्गों को स्वीकृति मिली है। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के अधीन संचालित इस योजना मद में 69.46 लाख की राशि प्राप्त हुई है।
डीएम ने बताया कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत राज्य मद मनरेगा की धनराशि 1.38 करोड़ 92 हजार के सापेक्ष पहली किश्त के रूप में 69 लाख 46 हजार की धनराशि मिली है। इसमें विकास खंड बागेश्वर के डोबा से गढ़िया गांव तक 01 किमी मोटर मार्ग के लिए 34.73 लाख की धनराशि अवमुक्त की गई है। विकास खंड कपकोट के नामतीचेटाबगड़ से प्राथमिक पाठशाला किसमिला होते हुए गैराइजर खन्याधार लिंक मोटर मार्ग निर्माण के लिए 34.73 लाख की धनराशि अवमुक्त है। संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।