फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्ती के दो मरीज फिर बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बास्ती के विषाक्त भोजन के दो मरीज डिस्चार्ज के बाद बृहस्पतिवार को फिर बीमार हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भर्ती किया गया। हालांकि डाक्टरों ने कहा कि दोनों मरीजों में विषाक्त भोजन से संबंधित कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन


बास्ती निवासी नीलम (16) पुत्री किशन सिंह और सनगाड़ निवासी खिमुली देवी (40)पत्नी गोविंद सिंह का स्वास्थ्य बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य फिर से खराब होनेे लगा। नीलम के पेट में तेजी से दर्द उठने जबकि खिमुली देवी को घबराहट की परेशानी के चलते प्रशासन ने बागेश्वर भेजा। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत ठीक है। उनमें विषाक्त भोजन के लक्षण अब नहीं हैं। दोनों ही मरीजों का पहले विषाक्त भोजन के चलते इलाज हो चुका है।

दो मरीज आज बागेश्वर भेजे गए हैं। नीलम के किडनी में पथरी की शिकायत के चलते उसे दर्द हो रहा है। जबकि खिमुली देवी को घबराहट हो रही है। हो सकता है पूर्व में हुई परेशानी के चलते यह हो रहा हो। गांव में अब कोई भी बीमार नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. जेसी मंडल, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें