बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी रंजना राजगुरु ने कांडे कन्याल जिला पंचायत सीट पर शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन में पारदर्शिता, आचार संहिता का पालन करने के निर्देश दिए। पूर्व सदस्य गोपाल राम के निधन के बाद रिक्त हुई इस सीट पर कमलेश कुमार, खष्टी देवी के बीच मुकाबला होना है।
निर्वाचन क्षेत्र काण्डेकन्याल के रिक्त सदस्य पद के उप निर्वाचन को चार सेक्टर में बांटा गया है जिसमें जोनल मजिस्ट्रेट सीपीएस गंगवार अधिशासी अभियंता जल निगम बागेश्वर को तैनात किया गया है। सैैक्टर मजिस्ट्रेट में मतदान स्थल प्रावि ताछनी, गुरना, किमोली, सिमलगांव, रतमोली, मटियोली, कुलारंगचौड़ा के लिए एई कैलाश चंद्र आर्या, प्रावि जेठाई, धपोली, खन्तोली, बंगचूड़ी, पोखरी, कुनेडा, ससोला के लिए एई सौरव यादव सहायक अभियंता और राइंका काण्डा, प्रावि पंगचौड़ा, ढोलगांव, मन्तोली, काण्डा के लिए तेजपाल सिंह जिला उद्यान अधिकारी, प्रावि बजीना, आगर, धपोलासेरा, टिटोली, भण्डारीसेरा और भदौरा के लिए एई सुनील सिंह दताल को तैनात किया गया है। रॉकी कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट आरक्षित रखा गया है।