बागेश्वर। निकाय की नव निर्वाचित 12 सदस्यीय सरकार में दो जन प्रतिनिधि परास्नातक हैं। जबकि चार स्नातक हैं। जन प्रतिनिधियों में से दो इंटर, एक हाईस्कूल जबकि तीन आठवीं पास हैं। पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष सुरेश और वार्ड सदस्य बबीता सर्वाधिक शिक्षित हैं।
बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल परास्नातक हैं। जबकि नारायण देव वार्ड से सदस्य बबीता पांडे भी परास्नातक हैं। बिलौनासेरा वार्ड से भूपेंद्र सिंह हाईस्कूल पास हैं। ज्वालादेवी वार्ड से सदस्य नीमा दफौटी इंटरमीडिएट पास हैं। श्री सैम मंदिर वार्ड सदस्य नीमा देवी जूनियर हाईस्कूल पास हैं। बागनाथ वार्ड सदस्य धीरेंद्र परिहार स्नातक हैं। ठाकुरद्वारा की मुन्नी मेहता स्नातक हैं। कठायतबाड़ा वार्ड सदस्य प्रेम सिंह जूनियर हाईस्कूल पास हैं। मंडलसेरा उत्तर के सदस्य कैलाश राम स्नातक हैं। मंडलसेरा दक्षिण के सदस्य रूपा देवी जूनियर हाईस्कूल पास हैं। मां चंडिका वार्ड सदस्य नितेश कुमार स्नातक हैं। बैणीमाधव वार्ड सदस्य नवीन चंद्र स्नातक हैं।
अध्यक्ष गोविंद, वार्ड सदस्य शामली सर्वाधित शिक्षित
कपकोट (बागेश्वर)। निकाय की नव निर्वाचित आठ सदस्यीय सरकार में भी दो जन प्रतिनिधि परा स्नातक हैं। जबकि एक स्नातक, तीन इंटरमीडिएट, एक-एक हाईस्कूूल और जूनियर हाईस्कूल पास हैं। पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट और वार्ड सदस्य शामली देव सर्वाधिक शिक्षित हैं।
कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट परा स्नातक हैं। इसी तरह मंडलखेत वार्ड सदस्य शामली देव भी परास्नातक हैं। शामली ने तीन विषयों में परास्नातक की उपाधि ली है। वर्तमान में वह डीएलएड का प्रशिक्षण ले रही हैं। कपकोट बाजार वार्ड सदस्य तनुज तिरुवा स्नातक हैं। शिवालय गोदा कपकोटी इंटरमीडिएट हैं। भराड़ी वार्ड सदस्य दीपक सिंह ऐठानी आठवीं पास हैं। ऐठाण वार्ड सदस्य हेमा देवी इंटरमीडिएट हैं। पालीडुंगरा वार्ड सदस्य प्रवीण सिंह ऐठानी इंटरमीडिएट हैं। खीरगंगा वार्ड निवासी डुंगर सिंह रावत हाईस्कूल पास हैं।