फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की नापजोख आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। रेडियो अनुरक्षण अधिकारी और रेडियो केंद्र अधिकारी के पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शुक्रवार से शुरू होगी। पहले दिन ही सेना भर्ती में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा भी कराई जाएगी।
बागेश्वर में पुलिस भर्ती की शारीरिक परीक्षा पुलिस लाइन में 23 नवंबर से शुरू होगी और 24 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों की दक्षता परीक्षा होगी। इस बीच 24 नवंबर को हल्द्वानी मेें बागेश्वर जिले की सेना भर्ती तय है। ऐसे में दोनों जगह आवेदन करने वालों के लिए परीक्षा देने की मुश्किल खड़ी है। इसे देखते हुए यह भी तय किया गया है कि पहले दिन यानी शुक्रवार को पुलिस के साथ ही सेना भर्ती में भी प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। पहले दिन की प्रक्रिया में दोहरे आवेदकों को वरीयता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना भर्ती के लिए वाहनों की व्यवस्था
बागेश्वर। प्रशासन से बागेश्वर से सेना भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए समुचित यातायात व्यवस्था करने का दावा किया है। इसके लिए एआरटीओ के साथ ही परिवहन निगम, केएमओयू और टैक्सी संचालकों को निर्देशित किया गया है। एडीएम राहुल गोयल का कहना है कि भर्ती रैली में हल्द्वानी जाने के लिए वाहनों की कमी नहीं होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें