बागेश्वर। प्रारंभिक शिक्षा के सरोकार, चुनौतियां विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए गए प्रमुख शोध पत्रों का संकलन कर उसे पुस्तक का रूप दिया गया है। यह पुस्तक प्रारंभिक शिक्षा में सुधार और नीति निर्धारण के लिए लाभदायक होगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को पुस्तक का प्रदर्शन हुआ। डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र धपोला ने बताया कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में छह राज्यों के शोधार्थियों ने प्रारंभिक शिक्षा के सरोकार, चुनौतियां विषय पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थे। इनमें उत्कृष्ट 47 शोध पत्रों को संकलित कर किताब का रूप दिया गया है। पुस्तक का मुख्य विमोचन अगली राष्ट्रीय संगोष्ठी में किया जाएगा। संपादन डायट प्रवक्ता संजय गुरुरानी ने किया है। पुस्तक प्रदर्शन के दौरान डॉ. राजीव जोशी, वरिष्ठ शिक्षक केएन जोशी आदि थे।