फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर चचई के ग्रामीण दोफाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चचई गांव में निर्माणाधीन सड़क को लेकर ग्रामीण दो गुटों में बंट गए हैं। ग्रामीणों के एक पक्ष ने बुधवार को जेसीबी के आगे बैठकर सड़क निर्माण रोक दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने निर्माण जारी रखने की मांग करते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस गतिरोध के बीच निर्माणाधीन सड़क का काम ठप हो गया है।
विज्ञापन


चचई गांव में सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होते ही ग्रामीणों के बीच अंतरविरोध सामने आया है। बुधवार को ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का विरोध करते हुए लोनिवि पर मनमाने तरीके से निर्माण करने का आरोप लगाया था। भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष खड़क राम कोहली सहित सुरेश लाल, ईश्वरी लाल, हरीशराम, राम प्रसाद, भुवन जोशी, विमला, दया आदि ने सड़क निर्माण रोक दिया था।

इधर, शुक्रवार को चचई गांव के ही दूसरे पक्ष ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। तोक कुमगढ़ी, सुम्योड़ा, तिलाई के ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सर्वे के अनुसार तीनों तोकों को जोड़ते हुए सड़क का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है लेकिन कुछ लोग मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कराना चाहते हैं। मामले में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। आपत्ति जताने वालों में खीम राम, केदार राम, लोकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुरेश लाल, नंदन प्रसाद, पूजा देवी, मथुरा प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन


चचई में सड़क निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में नाराजगी है। इसके चलते सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। दोनों पक्षों से बात कर गतिरोध दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

- राहुल गोयल, एडीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें