फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में पसरा अंधेरा, तेंदुए का खतरा बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर और आस पास के गांवों में तेंदुए का खतरा बना हुआ है। शाम ढलते ही तेंदुए आबादी की ओर रुख कर रहे हैं। दूसरी ओर नगर पालिका की स्ट्रीट लाइट जलने का नाम नहीं ले रही हैं। अंधेरे में तेंदुए के हमला करने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


नदीगांव के ग्रामीणों ने बताया कि चिल्ड्रन स्कूल से लेकर नगर पालिका रैन बसेरा तक लगभग 400 मीटर लंबे रास्ते में एक भी स्थान पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। इस कारण लोगों को पैदल चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्षेत्र में तेंदुआ शाम ढलते ही घूम रहा है। ऐसे में सुबह तड़के और शाम के समय ट्यूशन जाने वाले छात्रों पर तेंदुए का खतरा बना हुआ है। वहीं, तेंदुए के आतंक के कारण महिलाओं का भी खेतों में जाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की है। इस आशय का एक ज्ञापन डीएम और नगर पालिका के ईओ को सौंपा है। इस दौरान जगदीश रावल, नंदाबल्लभ जोशी, गीता कांडपाल, मोहन पाठक, खीमानंद, सपना गढ़िया, रेखा उप्रेती, मंजू मेहरा, कमला पाठक आदि थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें