बागेश्वर। श्राद्ध पक्ष शुरू होने पर मंगलवार को लोगों ने तीर्थ पुरोहितों से सरयू और गोमती के पावन संगम पर सूर्य को अर्घ्य देकर पित्तरों के पिंडों का श्राद्ध तर्पण किया।
पंडितों ने कहा कि पित्तर खून में बसते हैं। पितृ पक्ष का उन्हें लंबा इंतजार रहता है। लोग पित्तरों के निमित्त पिंड बनाकर उनका तिल और जल से तर्पण के बाद पिंडों को पवित्र संगम में प्रभावित करते हैं। पित्तर खुश होकर अपनी पीढ़ी पर कृपा बरसाते हैं।