बागेश्वर। वन विभाग द्वारा शहर में आतंक मचा रहे कटखने बंदरों को पकड़ने का सिलसिला जारी है। विभाग के अनुसार मंगलवार को 60 बंदर पिंजरे में कैद हुए। बंदर जहां राह चलते लोगों को काट रहे हैं। वहीं खेतीबाड़ी, शाकभाजी और दुुकानों में रखे कीमती सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रेंजर एमएस नयाल ने बताया कि जल्द ही बंदरों को हरिद्वार भेजा जाएगा।