बागेश्वर। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम को स्वच्छता के प्रति विशेष ध्यान आकर्षित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर अभियान के तौर पर चलाना होगा।
सीएम ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में शहरी क्षेत्रों का सर्वे किया जाना है। इसके लिए उन्होंने नगर निकाय के अधिकारियों को तैयारी करने को कहा। उन्होंने लोगों के घरों से कूड़ा उठाने के प्रयास करने, नियमित भ्रमण कर स्वच्छता में बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लेने को कहा। पानी की किल्लत वाले क्षेत्रों में टैंकरों, अन्य संसाधनों से जलापूर्ति करने को कहा। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु रखने और वनों में आग लगने की घटनाओं पर रोक लगाने को लेकर संबंधित विभागों को निर्देशित करने को कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की। कांफ्रेंसिंग में डीएम रंजना राजगुरु, ईओ राजदेव जायसी, एसडीएम श्याम सिंह राणा, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर, पेयजल निगम के सीपीएस गंगवार मौजूद थे।