फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी : ओवर रेट में बेच रहे थे शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शराब की दुकानों में ओवर रेट की शिकायत पर एसडीएम एसएस राणा ने छापेमारी की। विदेशी शराब की दुकान में उन्होंने सेल्समैन को प्रिंट मूल्य से अधिक दाम लेते पकड़ा। दुकान में स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला।
विज्ञापन


मंगलवार को एसडीएम ने शराब की दुकानों में छापा मारा। दुकान में प्रिंट रेट से 70 से 100 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। मौके पर स्टॉक रजिस्टर भी नहीं मिला। इस पर उन्होंने ग्राहकों से प्रिंट रेट से अधिक रुपये न लेने की सख्त हिदायत दी।

उन्होंने ग्राहकों को अनिवार्य रूप से बिल देने और स्टॉक रजिस्टर रखने को कहा। एसडीएम ने कहा है कि प्रिंट रेट से अधिक दाम वसूलने पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें