फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से कपकोट में फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। ओलावृष्टि से कपकोट में फसलों और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। पहले सूखा और अब ओलों की मार से परेशान किसानों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


कपकोट के भगर, पोथिंग सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि से गेहूं, मसूर की फसलों के साथ ही सब्जियों को व्यापक नुकसान हुआ है। ओलों की मार से फसल चौपट हो गई है। इससे काश्तकार मायूस हैं।

गोविंद सिंह कोरंगा, ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख भगवत गढ़िया ने बताया कि इस साल सूखे के कारण पहले ही फसलों को काफी नुकसान पहुंच गया है। फसलें ओलावृष्टि से बरबाद हो गई हैं। उन्होंने बताया कि ओलों की मार से बीज भंडारण के लिए भी अनाज उत्पादन होने की संभावना नहीं है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र क्षति का आंकलन कर मुआवजा देन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें